खेल की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम वेनेजुएला से हारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चार देशों के टूर्नामेंट के आखिरी मैच में वेनेजुएला ने 2 . 1 से हराया जो भारत की लगातार तीसरी हार थी ।
मनाउस, दो दिसंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चार देशों के टूर्नामेंट के आखिरी मैच में वेनेजुएला ने 2 . 1 से हराया जो भारत की लगातार तीसरी हार थी ।
फीफा रैंकिंग में वेनेजुएला से एक स्थान नीचे 57वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम पिछले दोनों मैच दिग्गजों से हारने के बाद जीत का स्वाद चखने की उम्मीद से उतरी थी ।
भारत की उम्मीदों पर हालांकि पानी फिर गया और पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद वेनेजुएला ने वापसी करके जीत दर्ज की । भारत के ग्रेस डांगमेइ ने 17वें मिनट में गोल करके शुरूआती बढत दिलाई और पहले हाफ में यह बढत कायम रही ।
दूसरे हाफ में वेनेजुएला ने शानदार वापसी की । उसके लिये मरियाना ने 50वें मिनट में और बारबरा ने 80वें मिनट में गोल दागे ।
अगले महीने अपनी धरती पर होने वाले एएफसी एशियाई कप की तैयारी में जुटी भारतीय टीम को चिली और ब्राजील ने भी हराया था ।
एशियाई कप 20 जनवरी से छह फरवरी तक खेला जाना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

