खेल की खबरें | उज़्बेकिस्तान की कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है भारतीय महिला फुटबॉल टीम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम को शुक्रवार को यहां अपने से अधिक रैंकिंग वाली उज़्बेकिस्तान की टीम के खिलाफ अगर अपना रिकॉर्ड सुधारना है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
ताशकंद, 30 मई भारतीय महिला फुटबॉल टीम को शुक्रवार को यहां अपने से अधिक रैंकिंग वाली उज़्बेकिस्तान की टीम के खिलाफ अगर अपना रिकॉर्ड सुधारना है तो उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
भारतीय टीम फीफा की नवीनतम रैंकिंग में 66वें जबकि उज्बेकिस्तान 48वें स्थान पर है। इन दोनों टीम के बीच अभी तक 11 मुकाबले हुए हैं जिनमें भारत केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाया है। उसने 2003 के एएफसी एशिया कप में अपने इस प्रतिद्वंदी को 6-0 के बड़े अंतर से हराया था।
इन दोनों टीम के बीच हालिया मुकाबला पिछले साल नवंबर में एएफसी ओलंंपिक क्वालीफायर के दौरान हुआ था जिसमें भारत को 0-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
रिकॉर्ड कुछ भी कहते हों लेकिन भारत की मुख्य कोच लंगम चाओबा देवी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आशावादी हैं।।
उन्होंने कहा,‘‘हम सभी जानते हैं कि उज़्बेकिस्तान की रैंकिंग हमसे बेहतर है लेकिन हमारी खिलाड़ी उन्हें उनके घरेलू मैदान पर कड़ी चुनौती देने का माद्दा रखती हैं। हम ओलंपिक क्वालीफाईंग में उनका सामना कर चुके हैं लेकिन दुर्भाग्य से हमें उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।’’
चाओबा देवी ने कहा,‘‘लेकिन हैदराबाद में दो सप्ताह के शिविर के दौरान हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह से कड़ी मेहनत की है उसे देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि कल हम आसानी से हार नहीं मानेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

