खेल की खबरें | भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम विश्व कप में स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राही सरनोबत, ऐशा सिंह और रिदम सांगवान की तीन सदस्यीय भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम आईएसएसएफ विश्व कप के स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई ।
काहिरा, छह मार्च राही सरनोबत, ऐशा सिंह और रिदम सांगवान की तीन सदस्यीय भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम आईएसएसएफ विश्व कप के स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई ।
तीनों ने दूसरे क्वालीफिकेशन चरण में पहला स्थान हासिल करते हुए 450 में से 441 अंक बनाये । अब फाइनल में उनका सामना सिंगापुर से होगा जिसके समान अंक रहे लेकिन भीतर 10 में भारत से तीन शॉट कम लगाये ।
चीनी ताइपै और जापान कांस्य पदक के लिये खेलेंगे ।
भारत दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है ।
सौरभ चौधरी और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि ऐशा सिंह ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था ।
पुरूषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत के अनीश भानवाला 37 निशानेबाजों के क्वालीफिकेशन दौर में फिलहाल नौवें स्थान पर हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

