देश की खबरें | भारतीय महिलाएं किसी शहजादे के इंतजार में नहीं हैं: रोहना गेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्देशक रोहना गेरा का कहना है कि उनकी पहली फिल्म “इज लव एनफ? सर” एक प्रेम कहानी के रूप में ही बननी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर निर्देशक रोहना गेरा का कहना है कि उनकी पहली फिल्म “इज लव एनफ? सर” एक प्रेम कहानी के रूप में ही बननी थी।

गेरा की फिल्म में दिखाया गया है कि भारत में वर्ग किसी व्यक्ति को किस प्रकार प्रभावित करता है।

यह भी पढ़े | चक्रवात निवार तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटीय इलाकों से 25 नवंबर की शाम को गुजरेगा- IMD: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फिल्म को 2018 के कान फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था और इसे गैन फॉउंडेशन पुरस्कार मिला था।

भारत में 13 नवंबर को रिलीज होने से पहले यह फिल्म दुनिया के 25 देशों में प्रदर्शित की जा चुकी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्रः शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर छापेमारी, NCP चीफ शरद पवार बोले- विपक्ष के खिलाफ ED का इस्तेमाल.

तिलोत्तमा शोम और विवेक गोम्बर अभिनीत इस फिल्म को मार्च में रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते योजना में परिवर्तन करना पड़ा।

हालांकि, गेरा ने फिल्म को भारत में रिलीज करने का निश्चय कर लिया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रेम कहानी पर ही आधारित फिल्म बनाना चाहती थीं, निर्देशक ने कहा, “बिलकुल। मैंने इसे प्रेम कहानी के रूप में ही लिखना शुरू किया था।”

“सर” की कहानी एक विधवा घरेलू सहायिका रत्ना और अमेरिका से लौटे उसके नियोक्ता अश्विन के बीच पनपने वाले प्यार के कोमल अहसास के इर्द गिर्द बुनी गई है।

गेरा ने कहा कि एक महिला होकर महिला के बारे में लिखने पर यह महत्वपूर्ण था कि वह रत्ना के चरित्र को किसी असहाय के तौर पर नहीं एक विकसित व्यक्तित्व के रूप में दिखाएं।

उन्होंने कहा कि रत्ना कोई सिंड्रेला नहीं है जो अपनी रिहाई के लिए किसी शहजादे में इंतजार में है।

जूम पर दिए साक्षात्कार में गेरा ने पीटीआई- से कहा, “मैं सिंड्रेला के बारे में बिलकुल नहीं सोच रही थी। यह मेरे दिमाग में कहीं नहीं था। रत्ना की अपनी आशाएं और सपने हैं जिनके लिए वह प्रयास करती है। वह किसी के द्वारा बचाए जाने के इंतजार में नहीं है और मैं भारतीय महिलाओं को ऐसे ही देखती हूं। हम ऐसी व्यवस्था में हैं जो जरूरी नहीं कि दुनिया में सबसे न्यायपूर्ण हो।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी