खेल की खबरें | भारतीय अंडर-17 टीम सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आत्मविश्वास से भरी भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम शनिवार को यहां सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगी।

थिम्पू, 27 सितंबर आत्मविश्वास से भरी भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम शनिवार को यहां सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में नेपाल से भिड़ेगी।

भारतीय टीम को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखने की उम्मीद है जिसने बांग्लादेश को 1-0 और मालदीव को 3-0 से शिकस्त दी तथा ग्रुप ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

नेपाल ने भूटान के खिलाफ अपने अंतिम मैच में आखिर में किये गोल की बदौलत जीत हासिल कर ग्रुप बी तालिका में पाकिस्तान के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं पाकिस्तान का सामना शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश से होगा।

भारत को अपने मुकाबलों के बीच काफी आराम मिला जिसमें सेमीफाइनल की तैयारी के लिए उन्हें पूरे तीन दिन मिले।

मुख्य कोच इश्फाक अहमद ने कहा कि खिलाड़ियों को मिले आराम से उन्हें उबरने और चोट मुक्त होने का मौका मिला।

अहमद ने कहा, ‘‘हम कृत्रिम टर्फ पर खेल रहे हैं तो थकान से उबरने में मदद मिलती है। हर दिन टर्फ पर खेलना और ट्रेनिंग करना आसान नहीं है। इसका नकारात्मक असर पड़ता है। यहां हर दिन बारिश हो रही है और हम होटल तक ही सीमित हैं। कभी कभार आपके लिए यह अच्छी चीज होती है क्योंकि इससे आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का काफी मौका मिल जाता है जिससे मदद मिलती है।’’

भारत ने पिछले साल सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के ग्रुप चरण में नेपाल को 1-0 से मात दी थी जिसमें उसके लिए एकमात्र गोल मोहम्मद अरबाश ने दागा था।

नेपाल ने पाकिस्तान से पहले मैच में 0-1 से हारने के बाद वापसी की और श्रीलंका पर 4-0 की जीत के बाद भूटान को 2-1 से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड