खेल की खबरें | भारतीय अंडर 17 महिला टीम आइसलैंड से 0 . 3 से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला अंडर 17 टीम को ओपन नॉर्डिच फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सोमवार को आइसलैंड ने 3 . 0 से हरा दिया ।

जेस्सहेम (नॉर्वे), चार जुलाई भारतीय महिला अंडर 17 टीम को ओपन नॉर्डिच फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सोमवार को आइसलैंड ने 3 . 0 से हरा दिया ।

आइसलैंड ने दोनों हाफ में गोल दागे । एमिलिया ओस्कर्सडोटिर ने दूसरे हाफ में दो गोल किये ।

भारत की शुरूआत अच्छी रही और विंगर अनिता कुमारी ने शुरूआती मिनटों में ही गोल पर हमला बोला हालांकि वह नाकाम रहा ।

अनिता और गोलकीपर मेलोडी चानू ने पहले हाफ में प्रभावित किया । अनिता ने शुरूआती आधा घंटे में कई हमले बोले जबकि चानू ने कई हमले बचाये ।

आइसलैंड ने पहले हाफ के आखिरी मिनटों में लीजा उन्नार्सडोटिर के गोल के दम पर बढत बना ली।

दूसरे हाफ में एमिलिया ने दो गोल करके भारत की वापसी के रास्ते बंद कर दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now