एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ब्रिसबेन में तीन दिसंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम : स्थानीय मीडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई मीडिया का कहना है कि साल के आखिर में भारतीय टीम के टेस्ट दौरे के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने चार वेन्यू तय किये हैं और पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा ।

खेल की खबरें | ब्रिसबेन में तीन दिसंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम : स्थानीय मीडिया

मेलबर्न, 27 मई आस्ट्रेलियाई मीडिया का कहना है कि साल के आखिर में भारतीय टीम के टेस्ट दौरे के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने चार वेन्यू तय किये हैं और पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा ।

आस्ट्रेलिया के दो मीडिया संस्थानों सेवन न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू और सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने कहा है कि चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का शेड्यूल बन चुका है । रपटों के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स इसका ऐलान शुक्रवार को करेंगे । इसमें भारतीय टीम के लिये ‘बायो बबल’ या पृथक - वास की कोई योजना नहीं है ।

यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.

ऐसी अटकलें थी कि कोरोना महामारी के कारण यह दौरा रद्द भी हो सकता है ।

सेवन न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने लिखा ,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने जो कार्यक्रम बनाया है , उसके मुताबिक पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में, दूसरा 11 दिसंबर से एडीलेड, तीसरा 26 दिसंबर से मेलबर्न और चौथा तीन जनवरी से सिडनी में होगा ।’’

यह भी पढ़े | क्या T20 वर्ल्ड कप को 2022 तक किया जा सकता है स्थगित? ऐसी खबरों पर ICC ने दिया ये जवाब.

ऐसा समझा जाता है कि एडीलेड में दूसरा टेस्ट दिन रात का होगा ।

सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने कहा ,‘‘ पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ गुलाबी गेंद से मैच होगा लेकिन ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जायेगा । इस कार्यक्रम की घोषणा शुक्रवार को होगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).