जरुरी जानकारी | भारतीय दल वॉशिंगटन पहुंचा, सोमवार से शुरू होगी व्यापार वार्ता: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय का दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर एक और दौर की वार्ता के लिए वॉशिंगटन पहुंच गया है। यह वार्ता सोमवार को शुरू होने वाली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई वाणिज्य मंत्रालय का दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर एक और दौर की वार्ता के लिए वॉशिंगटन पहुंच गया है। यह वार्ता सोमवार को शुरू होने वाली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भारत के मुख्य वार्ताकार एवं वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल बुधवार को दल का हिस्सा बनेंगे। चार दिन की यह वार्ता बृहस्पतिवार को संपन्न होगी।
अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित बीटीए के लिए भारत के उप-मुख्य वार्ताकार बीटीए के पहले चरण पर बातचीत के लिए वॉशिंगटन पहुंच गए हैं।
कृषि और दुग्ध उत्पादों पर शुल्क में रियायत की अमेरिकी मांग पर भारत ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। दुग्ध क्षेत्र में मुक्त व्यापार समझौते में भारत ने अबतक अपने किसी भी व्यापारिक साझेदार को कोई शुल्क रियायत नहीं दी है।
यह यात्रा इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका ने अतिरिक्त आयात शुल्क (भारत के मामले में यह 26 प्रतिशत है) को एक अगस्त तक टाल दिया है।
भारत, इस्पात तथा एल्युमीनियम (50 प्रतिशत) और मोटर वाहन (25 प्रतिशत) क्षेत्रों पर शुल्क में ढील की भी मांग कर रहा है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मानदंडों के तहत इनके विरुद्ध जवाबी शुल्क लगाने का अपना अधिकार भी सुरक्षित रखा है।
दोनों देश प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए बातचीत इस साल सितंबर-अक्टूबर तक पूरी करना चाहते हैं। इससे पहले वे एक अंतरिम व्यापार समझौते को आकार देने के प्रयास कर रहे हैं।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-मई की अवधि में अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात 21.78 प्रतिशत बढ़कर 17.25 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 25.8 प्रतिशत बढ़कर 8.87 अरब डॉलर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

