एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हॉकी5 महिला विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड से हारी भारतीय टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी 5 महिला विश्व कप के फाइनल में नीदरलैंड से 2 . 7 से हारकर उपविजेता रही ।

खेल की खबरें | हॉकी5 महिला विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड से हारी भारतीय टीम

मस्कट, 28 जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी 5 महिला विश्व कप के फाइनल में नीदरलैंड से 2 . 7 से हारकर उपविजेता रही ।

भारत के लिये ज्योति छत्री ने 20वें और रूतुजा दादासो पिसाल ने 23वें मिनट में गोल दागे ।

नीदरलैंड के लिये यानेके वान डे वेन्ने (दूसरा और 14वां मिनट), बेंते वान डेर वेल्ट (चौथा और आठवां), लाना काल्से (11वां और 27वां) और सोशा बेनिंगा (13वां मिनट) ने गोल किये ।

एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये हॉकी इंडिया ने हर खिलाड़ी को तीन लाख और सहयोगी स्टाफ को डेढ लाख रूपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है ।

मैच की शुरूआत से दोनों टीमों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन शुरूआती सफलता नीदरलैंड को मिली जब यानेके ने लंबी दूरी से लगाये गए शॉट पर गोलकीपर रजनी इतिमार्पू को छकाकर गोल किया ।

इसके दो मिनट बाद वान डेर वेल्ट ने दूसरा गोल दाग दिया । उसने आठवें मिनट में एक और गोल करके डच टीम का शिकंजा कस दिया ।

पहले हाफ से चार मिनट पहले लाना काल्से ने डच टीम के लिये चौथा गोल दागा और सोशा ने दो मिनट बाद बढत 5 . 0 की कर दी । पहले हाफ के आखिरी मिनट में यानेके ने एक और गोल किया ।

दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में भारत के लिये ज्योति ने गोल किया और तीन मिनट बाद रूतुजा ने एक गोल दागकर डच टीम की बढत कम की ।

इस बीच नीदरलैंड के लिये लाना ने जवाबी हमले पर गोल करके बढत फिर पांच गोल की कर दी । नीदरलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर रजनी ने गोल तो बचा लिया लेकिन हार को नहीं टाल सकी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).