खेल की खबरें | बारिश के कारण रविवार को अभ्यास नहीं कर पायी भारतीय टीम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम बारिश के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पायी और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा।
मेलबर्न, तीन जनवरी भारतीय टीम बारिश के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पायी और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा।
तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में शुरू होना है और भारतीय टीम मेलबर्न में उसकी तैयारी कर रही है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘भारत का एमसीजी पर आज होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।’’
भारत और आस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को सिडनी के लिये रवाना होंगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि उप कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के पांच टेस्ट खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है।
एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो डाली थी जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे जिसके बाद यह कदम उठाया गया। बीसीसीआई ने पहले अपने स्तर पर जांच से इनकार किया लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बाद में कहा कि मामले की संयुक्त जांच की जा रही है।
चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

