देश की खबरें | सिंघवी की छात्रवृत्ति की मदद से कैम्ब्रिज में कानून की पढ़ाई कर सकेंगे भारतीय छात्र
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में कानून की स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों की मदद के लिए अपनी छात्रवृत्ति की व्यवस्था को नया स्वरूप दिया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “सिंघवी ट्रिनिटी स्कॉलरशिप” उन भारतीय छात्रों के लिए आशा की एक और किरण है जो वैश्विक कानूनी शिक्षा की अपनी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दुख जताया: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंघवी ने कैम्ब्रिज में छात्रवृत्ति की व्यवस्था स्थापित करने के लिए दो करोड़ रुपये का वादा किया था। एलएलएम की पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

राज्यसभा सदस्य सिंघवी ने कहा, “हम वैश्वीकरण के दौर में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग हमारी दुनिया को बेहतर भविष्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भारतीय छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अंतरराष्ट्रीय इलाकों और विश्वस्तरीय शिक्षा के संपर्क में आएं, ताकि वे हमारे राष्ट्र के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए इतिहास रचने में भारत के झंडाबरदार हो सकें।’’

यह भी पढ़े | India GDP: कोरोना संकट का भारत पर बड़ा असर, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट.

उन्होंने कहा कि “सिंघवी ट्रिनिटी स्कॉलरशिप” की भारतीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और विश्व स्तरीय अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से परिकल्पना की गई है।

खुद ट्रिनिटी से कानून की पढ़ाई कर चुके कांग्रेस नेता ने कहा, “मेरे वहां पढ़ाई करना वास्तव में परिवर्तनकारी था। मैं चाहूंगा कि भारतीय कानून के छात्रों के पास इसे हासिल करने का अवसर हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)