विदेश की खबरें | भारतीय छात्रा को 10 साल के लिए संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय छात्रा तस्नीम असलम को उसकी मेधा और उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड के लिए संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिष्ठित 10 साल का गोल्डन वीजा मिला है।

दुबई, 30 मई भारतीय छात्रा तस्नीम असलम को उसकी मेधा और उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड के लिए संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिष्ठित 10 साल का गोल्डन वीजा मिला है।

यह एक ऐसा वीजा है जो मुख्यत: वैश्विक हस्तियों को ही दिया जाता है।

‘खलीज टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, केरल की रहने वाली असलम को असाधारण विद्यार्थी वर्ग के तहत यह वीजा मिला है और उसे 2031 तक देश में रहने की अनुमति मिल गई है।

संयुक्त अरब अमीरात ने 2019 में दीर्घकालीन निवास वीजा के लिए एक नई प्रणाली लागू की, जिसके बाद विदेशी लोगों को यहां बिना किसी राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति मिल गई।

ये गोल्डन वीजा 10 साल के लिए जारी किये जाते हैं और इनका नवीनीकरण अपने आप हो जाता है।

असलम ने खलीज टाइम्स से कहा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है और इसे पाकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

असलम शारजाह स्थित अल कासिमिया विश्वविद्यालय में इस्लामी शरिया की पढ़ाई कर रही हैं और वह अपनी कक्षा में प्रथम आई हैं। इस कक्षा में 72 देशों के विद्यार्थी हैं।

हाल में अभिनेता संजय दत्त को यह वीजा मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका