एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | शिकागो ओ'हारे हवाई अड्डे पर हवाई जहाज के उपकरणों के नीचे आया भारतीय कर्मचारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शिकागो ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम कर रहे 36 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की हवाई जहाज के उपकरणों से कुचल जाने के बाद मौत हो गई।

विदेश की खबरें | शिकागो ओ'हारे हवाई अड्डे पर हवाई जहाज के उपकरणों के नीचे आया भारतीय कर्मचारी

न्यूयॉर्क, 16 दिसंबर शिकागो ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम कर रहे 36 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की हवाई जहाज के उपकरणों से कुचल जाने के बाद मौत हो गई।

कुक काउंटी मेडिकल परीक्षक के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी शव परीक्षण के परिणामों के अनुसार, जिजो जॉर्ज की हवाई अड्डे पर एक हैंगर में विमान पुशबैक तंत्र द्वारा कुचले जाने के बाद घायल होने की वजह से मौत हो गई ।

यह भी पढ़े | Twitter Fined: यूरोप में ट्विटर पर लगा जुर्माना, जानिए वजह.

जॉर्ज के परिवार में आठ महीने की गर्भवती पत्नी, एक छोटा बच्चा और उनके माता पिता हैं।

जॉर्ज के परिवार के लिए धन जुटाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरु किया गया है। जॉर्ज केरल के पठानपुरम से शिकागो चले गए थे।

यह भी पढ़े | सोशल मीडिया पर Twitter Killer ढूंढता था लड़कियां, दोस्ती के बाद कर देता था बेरहमी से हत्या- मिली ये सजा.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जॉर्ज के पिता कुंजमोन और मां मोनी भी शिकागो में उनके साथ रह रहे हैं ।

जॉर्ज एनवॉय एयर के लिए एक रखरखाव मैकेनिक के तौर पर काम करते थे और हवाई अड्डे के पास एक इमारत में काम करने के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकागो पुलिस ने बताया कि उन्हें काम के लिए दोपहर करीब दो बजे हवाई अड्डे पर बुलाया गया ।

अधिकारियों ने कहा कि जॉर्ज को पुनरुत्थान चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां 3:50 बजे उनकी मौत हो गई।

शिकागो सन टाइम्स में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शव परीक्षण ने उनकी मौत को एक दुर्घटना बताया है।

व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग मौत की जांच कर रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).