एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारतीय स्कीट निशानेबाज लोनाटो शॉटगन विश्व कप के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन महिला निशानेबाज सहित छह सदस्यीय भारतीय दल रविवार से इटली के लोनाटो में शुरू होने वाले सत्र के चौथे और अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप के शॉटगन चरण में रविवार को अपने अभियान का आगाज करेगा।

देश की खबरें | भारतीय स्कीट निशानेबाज लोनाटो शॉटगन विश्व कप के लिए तैयार

नयी दिल्ली, पांच जुलाई तीन महिला निशानेबाज सहित छह सदस्यीय भारतीय दल रविवार से इटली के लोनाटो में शुरू होने वाले सत्र के चौथे और अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप के शॉटगन चरण में रविवार को अपने अभियान का आगाज करेगा।

स्कीट टीम पहले ही लोनाटो पहुंच चुकी है और उसने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वहीं छह सदस्यीय ट्रैप टीम के सदस्य शनिवार देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।

पुरुष और महिला स्कीट प्रतियोगिताओं के क्वालीफाइंग चरण रविवार से शुरू होंगे, जिसमें पहले दिन दोनों वर्गों में 50 निशाने लगाए जाएंगे।

इसके बाद सोमवार को अगले 50 निशाने लगाये जाएगे और मंगलवार को फाइनल से पहले अंतिम 25 निशाने लगाये जायेंगे।

भारत की उम्मीदें पुरुषों की स्कीट में ओलंपियन मेराज अहमद खान (विश्व रैंकिंग 105), अनंत जीत सिंह नरूका (विश्व रैंकिंग 23) और भवतेग गिल (विश्व रैंकिंग 43) पर टिकी होंगी।

महिलाओं की स्कीट टीम में भी दो ओलंपियन महेश्वरी चौहान (विश्व रैंकिंग 13) और रायजा ढिल्लों (विश्व रैंकिंग 21) के साथ गनीमत सेखों (विश्व रैंकिंग 63) जैसी अनुभवी निशानेबाज शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).