विदेश की खबरें | भारतीय सिख तीर्थयात्रियों ने करतारपुर गुरुद्वारे के खेतों में गेहूं की कटाई शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय सिख तीर्थयात्रियों ने बुधवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के खेतों में गेहूं की फसलों की कटाई की वार्षिक परंपरा शुरू की। गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष यहीं बिताए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 16 अप्रैल भारतीय सिख तीर्थयात्रियों ने बुधवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब के खेतों में गेहूं की फसलों की कटाई की वार्षिक परंपरा शुरू की। गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष यहीं बिताए थे।

‘परियोजना प्रबंधन इकाई करतारपुर’ के तहत बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए 6,000 से अधिक भारतीय सिख वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैं।

परियोजना प्रबंधन इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैफुल्लाह खोखर और ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के अन्य अधिकारियों के साथ सिख तीर्थयात्रियों ने विशाल खेतों में फसलों की कटाई की।

तीर्थयात्रियों ने काम करते समय ‘जो बोले सो निहाल’ का जयकारा लगाते हुए भूमि के साथ अपने आध्यात्मिक जुड़ाव और खुशी को व्यक्त किया।

यह आयोजन बैसाखी के उत्सव के साथ हुआ और सिख तीर्थयात्रियों ने अपने ऐतिहासिक गुरुद्वारों की अच्छी देखभाल करने और उन्हें गुरु नानक देव के खेतों की जुताई करने की अनुमति देने के लिए सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बैसाखी समारोह और खालसा जयंती के लिए किए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए भी सरकार की प्रशंसा की।

खोखर ने कहा, ‘‘गुरु नानक देव की फसलों की कटाई एक ऐतिहासिक क्षण था, जो सिख धर्म की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है। इस कार्यक्रम ने सिख धर्म में कृषि, सामुदायिक सेवा और भक्ति के महत्व को दर्शाया, जिसने सिख तीर्थयात्रियों पर एक अमिट छाप छोड़ी।’’

बैसाखी समारोह के हिस्से के रूप में ‘परियोजना प्रबंधन इकाई करतारपुर’ और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। सिख तीर्थयात्रियों ने भांगड़ा सहित पारंपरिक पंजाबी नृत्य का आनंद लिया और अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की।

बैसाखी सिख नववर्ष का प्रतीक है और 1699 में गुरु गोबिंद सिंह के नेतृत्व में खालसा पंथ के गठन की याद दिलाता है।

ईटीपीबी के अनुसार, गुरु नानक देव की जन्मस्थली पर खालसा की 326वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले सिखों में करीब 10,000 विदेशी सिख श्रद्धालु भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\