खेल की खबरें | यूरोपीय चैंपियनशिप मे एमक्यूएस वर्ग में निशाना लगाएंगे भारतीय निशानेबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक की तैयारियों में लगे कम से कम आठ भारतीय निशानेबाज सोमवार को यहां यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

ओसियेक (क्रोएशिया), 23 मई ओलंपिक की तैयारियों में लगे कम से कम आठ भारतीय निशानेबाज सोमवार को यहां यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

भारतीय टीम इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में आमंत्रित मेहमान के रूप में भाग ले रही लेकिन वे न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) में ही निशाना साधेंगे और इसलिए फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने के लिये उनके स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस तरह से भारतीय निशानेबाज इस टूर्नामेंट में पदक की दौड़ में नहीं रहेंगे लेकिन इससे उन पर असर नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें तोक्यो ओलंपिक से पहले कम से कम स्वयं को प्रतिस्पर्धी माहौल में परखने का मौका तो मिलेगा।

भारत के तीन निशानेबाज दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में 12 अन्य प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लेंगे। कुमार और दिव्यांश जहां तोक्यो खेलों में भी हिस्सा लेंगे वहीं युवा तोमर को रिजर्व के रूप में टीम में चुना गया है।

अपूर्वी चंदेला और इलावानिल वलारिवान म​हिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में 12 अन्य प्रतिभागियों के साथ भाग लेंगी।

अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में विभिन्न देशों के नौ अन्य निशानेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देशवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में छह अन्य प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लेंगी।

भारत के ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके 13 निशानेबाज शनिवार को क्रोएशिया की राजधानी जगरेब पहुंचे थे जो कि ओलंपिक से पहले टीम का अभ्यास केंद्र है।

भारतीय निशानेबाज पुरुष और महिला वर्ग में व्यक्तिगत ओलंपिक स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

अंजुम मोदगिल दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन) में हिस्सा ले सकती है।

भारत के कुल 15 निशानेबाजों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। इनमें से स्कीट निशानेबाज मैराज खान और अंगद बाजवा अभी इटली में अभ्यास कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका