एजेंसी न्यूज

Paris Olympics: भारतीय रिकर्व तीरंदाज ओलंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रहे, धीरज बोमादेवारा और सिमरजीत कौर ने भारत की ओर से किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान का अंत बिना किसी पदक के किया।

Paris Olympics: भारतीय रिकर्व तीरंदाज ओलंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रहे, धीरज बोमादेवारा और सिमरजीत कौर ने भारत की ओर से किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Paris Olympics (Photo Credit: Twitter)

बर्लिन, तीन अगस्त: भारतीय रिकर्व तीरंदाजों ने गुरुवार को यहां विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान का अंत बिना किसी पदक के किया. टीम स्पर्धाओं में नाकामी के बाद धीरज बोमादेवारा और सिमरजीत कौर ने भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कियाकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी पदक जीतने में नाकाम रहे. क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे. इन दोनों को प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें: Wrestling: दिल्ली कोर्ट ने मानहानि मामले में बजरंग पुनिया को भेजा समन

इसके साथ ही भारत की इस प्रतियोगिता के साथ टीम और व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धाओं में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीद टूट गई. यह पहला ओलंपिक क्वालीफायर है जिसमें टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में शीर्ष तीन में रहने वालों को ओलंपिक कोटा मिलेगा.

इक्कीस साल के धीरज ने क्वालीफाइंग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. वह दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कोरिया के किम वू जिन से पांच अंक पीछे रहे. धीरज को सीधे तीसरे दौर (अंतिम 32) में खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने ब्राजील के मैथ्यूज ज्विक एली को 6-4 (18-25, 24-22, 26-26, 28-25, 25-25) से हराया.

प्री क्वार्टर फाइनल में हालांकि धीरज को अपने से कम रैंकिंग वाले चिली के रिकार्डो सोतो के खिलाफ 4-6 (26-24, 26-28, 21-23, 28-25, 25-27) से हार का सामना करना पड़ा. भारत के मृणाल चौहान को पहले जबकि तुषार शेल्के को दूसरे दौर में हार झेलनी पड़ी. क्वालीफाइंग दौर में 51वें स्थान पर रही सिमरनजीत ने भारतीय महिलाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में कोरिया की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कांग चेई यंग के खिलाफ 0-6 (28-29, 24-27, 22-27) से शिकस्त झेलनी पड़ी।

अंकिता भकत को पहले दौर में जबकि भजन कौर को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

धीरज और अंकिता की चौथी वरीय जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल में इटली की 13वीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 4-5 (35-37, 36-35, 39-37, 34-36) (16-17) से हार गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).