जरुरी जानकारी | इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का शुद्ध लाभ 2021-22 में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,100 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 में 37.89 प्रतिशत बढ़कर 6,089.84 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 में 37.89 प्रतिशत बढ़कर 6,089.84 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में यह 4,416.13 करोड़ रुपये था।

आईआरएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी ने शेयरधारकों की 35वीं सालाना आम बैठक को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कंपनी का 2021-22 में वित्तीय प्रदर्शन बेहतर रहा। आय और लाभ दोनों अब तक के उच्चतम स्तर पर रहे। शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष में 37.89 प्रतिशत बढ़कर 6,089.84 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2020-21 में यह 4,416.13 करोड़ रुपये था।’’

उन्होंने कहा कि कुल परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 28.71 प्रतिशत बढ़कर 20,298.27 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में यह 15,770.22 करोड़ रुपये थी।

बनर्जी ने कहा कि कंपनी ने 1,829.59 करोड़ रुपये के कुल लाभांश की घोषणा की है जो 2021-22 में हुए शुद्ध लाभ का 30.04 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now