एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैंक ने कोष की सीमान्त लागत आधारित ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

जरुरी जानकारी | इंडियन ओवरसीज बैंक ने कोष की सीमान्त लागत आधारित ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटाई

चेन्नई, 16 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने सभी परिपक्वता अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 प्रतिशत घटा दी है।

आईओबी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि नई दरें 15 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।

बैंक की परिसंपत्ति देयता प्रबंधन समिति ने 14 जुलाई को आयोजित बैठक में बैंक की एमसीएलआर की समीक्षा कर इसे 15 जुलाई से घटाने का फैसला किया।

आईओबी ने बताया कि एक दिन की अवधि के लिए एमसीएलआर मौजूदा के 8.25 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत कर दी गई है। एक माह की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.4 प्रतिशत कर दिया गया है।

आईओबी ने बताया कि तीन, छह और 12 माह की अवधि के लिए एमसीएलआर घटाकर क्रमश: 8.55 प्रतिशत, 8.8 प्रतिशत और नौ प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे पहले बैंक ने 12 जून से रेपो से जुड़ी ब्याज दर को आधा प्रतिशत घटाकर 8.85 प्रतिशत से 8.35 प्रतिशत किया था।

वाहन एवं व्यक्तिगत जैसे उपभोक्ता कर्ज एमसीएलआर से जुड़े होते हैं। जिन लोगों के कर्ज इस मानक से जुड़े हैं, उन्हें कम दरों से लाभ मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).