विदेश की खबरें | सिंगापुर में शॉपिंग मॉल के बाहर भारतीय मूल के युवक को सीढ़ियों से धक्का दिया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर एक व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक युवक को धक्का दे दिया, जिससे सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, आठ अप्रैल सिंगापुर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर एक व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक युवक को धक्का दे दिया, जिससे सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ अखबार में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, 34 वर्षीय थेवेंद्रन षणमुगम को पिछले महीने ऑर्चर्ड रोड स्थित कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया था।

खबर के अनुसार, सीढ़ियों से गिरने के कारण षणमुगम की खोपड़ी में कई फ्रैक्चर हुए थे। उनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।

खबर के मुताबिक, षणमुगम का शुक्रवार शाम को मंदाई श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

खबर के अनुसार, षणमुगम को धक्का देने वाले मुहम्मद अजफारी अब्दुल काहा (27) पर किसी व्यक्ति को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हालांकि, अदालत में पेश दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि षणमुगम और काहा एक-दूसरे को जानते थे या नहीं।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने पर काहा को दस साल तक की जेल के साथ-साथ कोड़े मारने या जुर्माने की सजा दी जा सकती है।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, काहा पर यह मुकदमा ऐसे समय में दर्ज किया गया है, जब अन्य अपराधों में सजा सुनाए जाने के बाद वह क्षमा आदेश के तहत जेल से बाहर था।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने पर काहा को 178 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

क्षमा आदेश किसी कैदी को अपनी सजा का एक हिस्सा जेल के बाहर बिताने की अनुमति देने के लिए जारी किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\