Indian Student Suicide In US: अमेरिका के पर्ज्यू में भारतीय मूल के छात्र ने की थी आत्महत्या: अधिकारी
अमेरिका के पर्ज्यू विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक छात्र की मौत पर अधिकारियों ने बताया कि उसने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की थी। छात्र इस सप्ताह इंडियाना राज्य में एक संरक्षित क्षेत्र में मृत पाया गया था।
Indian Student Suicide In US: अमेरिका के पर्ज्यू विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक छात्र की मौत पर अधिकारियों ने बताया कि उसने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या की थी. छात्र इस सप्ताह इंडियाना राज्य में एक संरक्षित क्षेत्र में मृत पाया गया था. समीर कामथ (Sameer Kamath) एक अमेरिकी नागरिक था जो पांच फरवरी की शाम को लगभग पांच बजे इंडियाना राज्य के विलियम्सपोर्ट में क्रोज ग्रोव के जंगल में मृत पाया गया था. वॉरेन काउंटी कोरोनर कार्यालय के कोरोनर जस्टिन ब्रुमेट ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इंडियाना के क्रॉफर्ड्सविल में छह फरवरी को कामथ का पोस्टमार्टम किया गया.
विज्ञप्ति के अनुसार, मौत का प्रारंभिक कारण "सिर पर गोली का घाव" है और कामथ की मृत्यु "आत्महत्या" से हुई है। वहीं, विष विज्ञान की एक रिपोर्ट लंबित है. विज्ञप्ति में कहा गया,''कई अन्य स्थानीय और संघीय एजेंसियों के साथ मिलकर वॉरेन काउंटी कोरोनर कार्यालय द्वारा जांच के माध्यम से मौत का प्रारंभिक कारण सामने आया है.''
कोरोनर के कार्यालय ने बताया कि विज्ञप्ति जारी करने से पहले कामथ के परिवार को सूचित कर दिया गया है. ‘द पर्ज्यू एक्स्पोनेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, कामथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट का छात्र था.
रिपोर्ट में बताया गया,''मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लेने के बाद कामत ने 2021 में पर्ज्यू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।''
मृतक की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उसे वर्ष 2025 में डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी।
कामथ की मौत अमेरिका में भारतीय मूल और भारतीय छात्रों से जुड़ी घटनाओं की श्रृंखला में नवीनतम घटना है।
इंडियाना के पर्ज्यू विश्वविद्यालय का ही एक और भारतीय छात्र नील आचार्य 28 जनवरी को लापता होने के कुछ दिन बाद मृत पाया गया।
इस घटना से कुछ दिन पहले ही जॉर्जिया में एक नशे के आदी एक शख्स ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

