विदेश की खबरें | भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस उप राष्ट्रपति उम्मीदवारी अनुमोदन भाषण बुधवार को देंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अपना अनुमोदन भाषण देंगी।

वाशिंगटन, 19 अगस्त भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अपना अनुमोदन भाषण देंगी।

वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं जिन्हें अमेरिका में किसी प्रमुख पार्टी ने इस शीर्ष पद के लिए नामित किया है।

यह भी पढ़े | US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता.

हैरिस अगर तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित होती हैं तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय-अफ्रीकी महिला होंगी। हैरिस की मां भारत की थीं जबकि पिता जमैका के निवासी थे।

संयोग से हैरिस का अनुमोदन भाषण अमेरिका द्वारा 19वें संविधान संशोधन के अनुमोदन की 100 वीं सालगिरह के एक दिन बाद होगा। इस संशोधन को सुसैन बी एंथोनी संशोधन भी कहते हैं जिसके जरिये अमेरिकी महिलाओं को मताधिकार मिला था।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: जो बिडेन औपचारिक रूप से बने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार.

हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘आज से ठीक सौ साल पहले 19वें संशोधन को अनुमोदित किया गया लेकिन दशकों तक काली महिलाएं एवं गैर श्वेत महिलाएं इस संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं पाई थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति प्रत्याशी नहीं बन पाती अगर मेरे पहले उन्होंने लड़ा नहीं होता और रास्ता नहीं बनाया होता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\