विदेश की खबरें | सिंगापुर में पुलिस अधिकारी को मुक्का मारने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को पांच सप्ताह की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. करीब दो साल पहले नशे की हालत में सिंगापुर के एक पुलिस अधिकारी को मुक्का मारने के दोषी भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पांच सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 19 जून करीब दो साल पहले नशे की हालत में सिंगापुर के एक पुलिस अधिकारी को मुक्का मारने के दोषी भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पांच सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।

‘टुडे’ अखबार की खबर के अनुसार मुक्का इतनी जोर से मारा गया था कि अधिकारी कम से कम एक मिनट तक बेहोश रहा और उसकी याददाश्त भी अस्थायी रूप से चली गई।

आरोपी देवेश राज राजासेगरन (24) को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने पांच सप्ताह के कारावास की सजा सुनाई। उसने जानबूझकर चोट पहुंचाने का अपराध मार्च में कबूल कर लिया था।

खबर के अनुसार, आरोपी सजा के खिलाफ अपील करेगा।

अदालत को बताया गया कि 25 जून, 2022 को तड़के करीब तीन बजे 10 से अधिक लोगों के बीच झगड़े की सूचना के बाद चार पुलिस अधिकारी सर्कुलर रोड पहुंचे थे और पीड़ित पुलिस अधिकारी इनमें शामिल था।

जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने देवेश और ईश्वर समेत कुछ लोगों को झगड़ा करते हुए देखा। सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने झगड़ा कर रहे लोगों के पास जाकर अपनी पहचान बताई।

इसी दौरान कहासुनी के बीच देवेश ने पुलिस अधिकारी के सिर के बांई तरफ जोरदार मुक्का मार दिया।

उप सरकारी अभियोजक ब्रायन तान ने अदालत के दस्तावेजों में कहा, ‘‘आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। आरोपी के मुक्का मारने की वजह से पीड़ित पुलिस कर्मी कम से कम एक मिनट के लिए बेहोश हो गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\