विदेश की खबरें | अमेरिका में पोंजी योजना के जरिये लोगों को ठगने के आरोप में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना प्रांत में पोंजी योजना के जरिये भारतीय समुदाय के लोगों को ठगने के आरोप में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। नॉर्थ कैरोलाइना के अटॉर्नी कार्यालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 20 जनवरी अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना प्रांत में पोंजी योजना के जरिये भारतीय समुदाय के लोगों को ठगने के आरोप में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। नॉर्थ कैरोलाइना के अटॉर्नी कार्यालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, कैरी क्षेत्र के निवासी कुमार अरुण नेपल्ली (56) को एक निवेश धोखाधड़ी घोटाले के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, नेपल्ली ने कैरी में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के साथ अपने बेहतर संबंधों का इस्तेमाल करते हुए कम से कम 12 लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

इसमें बताया गया है कि नेपल्ली लोगों को बेहतर मुनाफे का लालच देकर रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता था।

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के कार्यवाहक विशेष प्रभारी एजेंट माइकल सी शर्क ने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चलता है कि नेपल्ली ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों का भरोसा हासिल किया और फिर उस भरोसे का दुरुपयोग किया। नेपल्ली ने वादा किया था कि वह उनका पैसा संपत्ति में लगाएगा। इसके बजाय, उसने अपनी योजना के तहत अन्य लोगों को ठगने के लिए धन का उपयोग किया।’’

धोखाधड़ी के इस मामले में दोषी पाए जाने पर नेपल्ली को 20 साल जेल की सजा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज