एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिकी फुटबॉल टीम के भारतीय मूल के पूर्व वित्तीय प्रबंधक को साढ़े छह साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फुटबॉल टीम जैकसनविल जैगुआर्स के भारतीय मूल के पूर्व वित्तीय प्रबंधक को 2.20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की चोरी और अवैध मौद्रिक लेनदेन में शामिल होने के लिए साढ़े छह साल के करावास की सजा सुनाई गई है। अदालती दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई है।

विदेश की खबरें | अमेरिकी फुटबॉल टीम के भारतीय मूल के पूर्व वित्तीय प्रबंधक को साढ़े छह साल की सजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 13 मार्च अमेरिकी फुटबॉल टीम जैकसनविल जैगुआर्स के भारतीय मूल के पूर्व वित्तीय प्रबंधक को 2.20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की चोरी और अवैध मौद्रिक लेनदेन में शामिल होने के लिए साढ़े छह साल के करावास की सजा सुनाई गई है। अदालती दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई है।

मिडिल फ्लोरिडा जिले में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी जिला न्यायाधीश हेनरी एल. एडम्स ने मंगलवार को अमित पटेल (31) को सजा सुनाई।

अदालत ने सजा के तहत वायर धोखाधड़ी मामले में अर्जित 2,22,21,454.40 अमेरिकी डॉलर की राशि को जब्त करने का आदेश दिया।

पटेल को जैक्सनविल जैगुआर्स को पूरा मुआजवा देने का भी आदेश दिया गया।

पटेल को 14 दिसंबर, 2023 को दोषी पाया गया था।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, पटेल ने धोखाधड़ी करके चार वर्षों में जैगुआर्स से लगभग 2,22,21,454 अमेरिकी डॉलर गबन किए। धोखाधड़ी 2019 से शुरू हुई थी और फरवरी 2023 में पटेल को बर्खास्त किए जाने तक होती रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).