जरुरी जानकारी | भारतीय मूल की उद्यमी अंजलि सूद ‘टूबी’ की नई सीईओ नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की उद्यमी अंजलि सूद ‘टूबी’ की नई मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगी। वह इस पद पर कंपनी के संस्थापक एवं वर्तमान सीईओ फरहाद मसूदी की जगह लेंगी।
न्यूयॉर्क, 18 जुलाई भारतीय मूल की उद्यमी अंजलि सूद ‘टूबी’ की नई मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगी। वह इस पद पर कंपनी के संस्थापक एवं वर्तमान सीईओ फरहाद मसूदी की जगह लेंगी।
टूबी ‘फॉक्स कॉरपोरेशन’ की स्ट्रीमिंग टेलीविजन सेवा है, जिसपर उपलब्ध सामग्री को लोग नि:शुल्क देख सकते हैं, लेकिन इसपर विज्ञापन आते हैं।
कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि सूद एक सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगी।
‘टूबी मीडिया ग्रुप’ के सीईओ पॉल चीसब्रो ने कहा, ‘‘ अंजलि प्रौद्योगिकी और मीडिया उद्योग की एक बेहद निपुण सदस्य हैं। ’’
उन्होंने कहा कि वह काम के प्रति बेहद जुनूनी हैं और उनका कुशल नेतृत्व करने का रिकॉर्ड रहा है।
वहीं सूद ने अपनी नियुक्ति की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मैं दर्शकों को सशक्त बनाने के लिए अपने नए सफर की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं... टूबी टीम में मैं आपके साथ जुड़ने और मनोरंजन की दुनिया के भविष्य को आकार देने के लिए उत्साहित हूं।’’
सूद वीडियो एप ‘विमिओ’ की निवर्तमान सीईओ हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)