विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के मादक पदार्थ तस्कर की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके गुस्साए समर्थकों ने दो संदिग्ध हत्यारों के सिर काट दिए और उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

जोहानिसबर्ग, पांच जनवरी दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके गुस्साए समर्थकों ने दो संदिग्ध हत्यारों के सिर काट दिए और उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

‘टेडी माफिया’ के नाम से मशहूर यागनाथन पिल्लई को उसके शैल्क्रॉस स्थित घर पर सिर में दो बार गोली मारी गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार पिल्लई से कोई मिलने आने वाला था, इसलिए उसकी बेटी ने दो लोगों को घर में आने दिया। इसके बाद उसने गोली की आवाज सुनी।

पुलिस के अनुसार, समुदाय के कुछ लोग पिल्लई को एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने दोनों कथित हत्यारों को घेर लिया, उन्हें मारा-पीटा, गोली मारी और उनके सिर काटकर सड़क पर ही उनके शवों को आग के हवाले कर दिया।

पिल्लई (59) के घर पिछले साल छापेमारी की गई थी और उसके खिलाफ अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद रखने का मामला दर्ज किया गया था।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिल्लई यहां बहुत लोकप्रिय थे, उन्हें यहां का ‘रॉबिन हुड’ माना जाता था। वह हमेशा समुदाय के लोगों की मदद करते थे, चाहे वह अवैध धन से ही क्यों न हो।

पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जै नैकर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और निजी सुरक्षा अधिकारियों पर भी समुदाय के लोगों ने गोली चलाई।

इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ‘पब्लिक ऑर्डर पोलिसिंग यूनिट’ को बुलाया गया। इलाके में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के बीच दबदबा कायम करने को लेकर काफी समय से लड़ाई जारी है और पिछले 10 महीने में पिल्लई, उनके 32 वर्षीय बेटे सहित कई लोगों की हत्या कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\