विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल के अपराधी को 21 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में एक संगठित आपराधिक गिरोह के भारतीय मूल के सरगना को 21 वर्ष और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, छह जून ब्रिटेन में एक संगठित आपराधिक गिरोह के भारतीय मूल के सरगना को 21 वर्ष और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

दोषी व्यक्ति ने स्वीकार किया था कि वह ब्रिटेन में भारी मात्रा में कोकीन आयात करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश रच रहा था।

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के 43-वर्षीय कुलवीर शेरगिल ने राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) के जांचकर्ताओं को बताया कि उसने मार्शल आर्ट सिखाने और निजी प्रशिक्षक के रूप में काम कर पैसा कमाया था।

हालांकि, एनसीए जांच में पता चला कि शेरगिल के आपराधिक गिरोह ने 26 फरवरी से 24 अप्रैल, 2020 के बीच लगभग 250 किलोग्राम कोकीन का आयात किया था।

एनसीए परिचालन प्रबंधक रिक मैकेंजी ने कहा कि शेरगिल और उनके साथी ‘‘हमारे समुदायों के बीच प्रतिबंधित मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।’’

शेरगिल और उसके साथियों को 2020 में अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से इनकार किया, लेकिन अंततः उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी