एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय मूल के दंपति और दो बच्चे घर के अंदर मृत पाए गए, पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक दंपति और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।

विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय मूल के दंपति और दो बच्चे घर के अंदर मृत पाए गए, पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयार्क, छह अक्टूबर अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक दंपति और उनके दो बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।

प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग ने कहा कि 43 वर्षीय तेज प्रताप सिंह और 42 वर्षीय सोनल परिहार अपने दस वर्षीय और छह वर्षीय बेटे के साथ बुधवार शाम साढ़े चार बजे के बाद अपने प्लेन्सबोरो स्थित घर में मृत पाए गए।

मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक योलान्डा सिस्कोन और प्लेन्सबोरो पुलिस विभाग के प्रमुख इमोन ब्लैंचर्ड ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वर्तमान में एक हत्या की जांच चल रही है।

उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, "चार अक्टूबर की शाम को अधिकारियों को प्लेनसबोरो में घर की जांच के अनुरोध के लिए 911 पर कॉल किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर से चार लोगों के शव को बरामद किया।"

उन्होंने कहा, ''इस मामले को लेकर जांच जारी है और आज शव का परीक्षण किया जा रहा है।''

महापौर पीटर कैंटू और सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक, चीफ इमोन ब्लैंचर्ड के एक संयुक्त संदेश में कहा कि प्लेन्सबोरो समुदाय ने हृदय विदारक क्षति का अनुभव किया है।

पीटर कैंटू ने कहा, "हम सभी इस दुखद घटना से दुखी हैं। हमारे समुदाय में जो हुआ, वह समझ से परे है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).