विदेश की खबरें | भारतीय मूल के कनाडाई व्यक्ति पर पुलिस पर हमला करने समेत कई आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के ओंटेरियो प्रांत में एक वाहन चोरी की जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों पर मिर्च का स्प्रे करके मौके से भागने की कोशिश करने वाला भारतीय मूल का एक व्यक्ति 16 आरोपों का सामना कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरेंटो, 26 अक्टूबर कनाडा के ओंटेरियो प्रांत में एक वाहन चोरी की जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों पर मिर्च का स्प्रे करके मौके से भागने की कोशिश करने वाला भारतीय मूल का एक व्यक्ति 16 आरोपों का सामना कर रहा है।

ब्रैम्पटन के रहने वाले राजबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर गिरफ्तारी के दौरान पुलिस अधिकारियों पर हमला करने, वाहन चोरी जैसे विभिन्न आरोप हैं।

‘पील रिजनल पुलिस’ ने 11 अक्टूबर को एक बयान में बताया था कि छह अक्टूबर को मिसिसॉगा में जब अधिकारी एक होटल के पार्किंग क्षेत्र में खड़े एक वाहन की जांच कर रहे थे जिस पर फर्जी लाइसेंस नम्बर प्लेट लगा होने का संदेह था, तब वाहन चालक राजबीर सिंह (24) ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की तथा पुलिस के एक वाहन सहित अन्य गाड़ियों को क्षति पहुंचायी।

पुलिस ने कहा कि बाद में उक्त व्यक्ति ने वहां से पैदल ही भागने और एक अन्य वाहन की चोरी करने का प्रयास किया और अधिकारियों द्वारा पकडो जाने पर उसने उन पर मिर्च का स्प्रे का इस्तेमाल किया।

‘पील रिजनल पुलिस’ के ‘स्ट्रेटेजिक टैक्टिकल इनफोर्समेंट प्रोग्राम’ के अधिकारियों को व्यक्ति को पकड़ने में मामूली चोट लगी और उनका पैरामेडिकल कर्मियों ने वहीं पर उपचार किया।

पुलिस ने बयान में कहा कि इन 16 आरोपों के अलावा राजबीर सिंह पर पिछले साल की पांच अलग अलग घटनाओं को लेकर भी आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\