विदेश की खबरें | भारतीय मूल के ब्रितानी मंत्री आलोक शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के व्यावसायिक मामलों के मंत्री आलोक शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई।

लंदन, चार जून ब्रिटेन के व्यावसायिक मामलों के मंत्री आलोक शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई।

भारतीय मूल के मंत्री शर्मा ने इससे एक दिन पहले संक्रमण संबंधी लक्षण दिखने के बाद स्वयं को पृथक-वास में रखना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़े | चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना अब हांगकांग में होगा गैरकानूनी, विधेयक को मिली मंजूरी.

52 वर्षीय शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 संबंधी जांच का परिणाम अभी आया और मैं संक्रमित नहीं पाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में मेरी कुशलता की कामना संबंधी संदेश भेजने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और संसदीय प्राधिकारियों एवं स्पीकर ने कल जो सहयोग दिया, उसके लिए उनका आभार।’’

यह भी पढ़े | Apocalyptic Virus Next: क्या मुर्गियां बनेंगी अगली महामारी का कारण? वैज्ञानिक की चेतावनी- चिकन फार्म से उभर सकता है घातक प्लेग, कोरोना से ज्यादा होगा खतरनाक.

शर्मा ने अपनी कोरोना वायरस जांच से पहले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री रिषि सुनक से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मुलाकात की थी।

शर्मा को बुधवार को संसद में एक विधेयक पर चर्चा के दौरान पसीना आने लगा था और वह अस्वस्थ महसूस करने लगे थे। इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस जांच के लिए भेजा गया। इससे कुछ देर पहले ही उन्होंने जॉनसन और सुनक से मुलाकात की थी।

यदि शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाते, तो जॉनसन और सुनक को भी खुद को 14 दिन के पृथक-वास में रखना पड़ता।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा था कि शर्मा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय में सभी बैठकों में दो मीटर की दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट