जरुरी जानकारी | मरम्मत कार्यों के लिये 22 दिन बंद रहेगा इंडियन ऑयल का पारादीप परिशोधन संयंत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का परिशोधन संयंत्र मरम्मत कार्यों के लिये 25 जुलाई से 22 दिनों के लिये बंद रहेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 18 जुलाई ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का परिशोधन संयंत्र मरम्मत कार्यों के लिये 25 जुलाई से 22 दिनों के लिये बंद रहेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

जगतसिंहपुर के जिला कलेक्टर संग्राम केशरी महापात्र ने कहा कि परिशोधन संयंत्र में मरम्मत कार्य के लिये आसपास के क्षेत्रों के लगभग 800 कर्मचारी लगे रहेंगे।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आईओसीएल परिशोधन संयंत्र परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू की जायेगी, ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की भीड़ को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि संयंत्र में वार्षिक मरम्मत का काम करने का निर्णय आईओसीएल के अधिकारियों और जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

पारादीप आईओसीएल परिशोधन संयंत्र के लोक संपर्क अधिकारी (पीआरओ) एस एस पात्रा ने कहा, "परिचालन सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिये संयंत्र में समय-समय पर रखरखाव कार्य आवश्यक है।"

उन्होंने कहा कि इससे पहले मार्च 2018 में इस तरह का अंतिम मरम्मत कार्य किया गया था।

इस संयंत्र की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसे पूर्वी भारत में ऊर्जा के प्रवेश द्वार के रूप में माना जाता है। संयंत्र की क्षमता 1.5 करोड़ टन प्रति वर्ष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\