एजेंसी न्यूज

Indian Navy Rescues 23 Pakistani Citizens: भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाया

भारतीय नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया.

Indian Navy Rescues 23 Pakistani Citizens: भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाया
Representational Image | PTI

नयी दिल्ली, 29 मार्च : भारतीय नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकड़ने वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके. भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था कि वह अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने के लिए एक अभियान में लगी है जिस पर कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं. यह भी पढ़ें : Odisha: कांग्रेस ने ओडिशा में सत्ता में आने पर महिला स्वयं सहायता समूहों का ऋण माफ करने का वादा किया

नौसेना ने कहा कि जहाज को बृहस्पतिवार को रोक लिया गया. इसमें कहा गया, ‘‘आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया....’’ घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में था और ‘‘बताया गया है कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पर सवार थे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).