Indian Navy: भारतीय नौसेना ने नौ जलदस्यु मुंबई पुलिस को सौंपे
भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े गए नौ समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस के सुपुर्द दिया है।
नयी दिल्ली, 4 अप्रैल : भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े गए नौ समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस के सुपुर्द दिया है. भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा ने 29 मार्च को समुद्र में एक बड़ा अभियान चलाया और मछली पकड़ने की नौका अल कंबर तथा उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया.
नौसेना ने बताया कि इस अभियान में समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ लोगों को पकड़ लिया गया. नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘आईएनएस त्रिशूल तीन अप्रैल को मुंबई पहुंचा और सभी नौ समुद्री डाकुओं को भारतीय कानूनों खासतौर से समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया.’’ यह भी पढ़ें : चुनाव अभियान में डीपफेक का हो रहा है जमकर इस्तेमाल
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी व्यापारिक जहाजों और नाविकों की राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराती है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

