नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी को प्रदर्शित करते हुए सफलतापूर्वक पोत विध्वंसक अभ्यास किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
नौसेना की युद्ध क्षमता का यह प्रदर्शन, पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच हुआ है। इस आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।
इस भयावह हमले के तार "सीमा पार" से जुड़े होने का हवाला देते हुए भारत ने पहले ही इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की बात कही है।
हमले से भारत और विदेशों में व्यापक आक्रोश फैल गया है।
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए पोत विध्वंसक अभ्यास सफलतापूर्वक किया।’’
इसमें कहा गया है कि भारतीय नौसेना किसी भी समय, किसी भी स्थान पर, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने को युद्ध के लिए तैयार है।
भारतीय नौसेना ने समुद्र में 'लाइव फायरिंग' के वीडियो भी जारी किए, लेकिन यह विवरण नहीं दिया कि अभ्यास कब किया गया।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात को नियंत्रण रेखा पर तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने वाले इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी जारी रखी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY