एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी में फंसे जहाज को सहायता प्रदान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी में फंसे एक मालवाहक जहाज के चालक दल में शामिल सात भारतीय सदस्यों को सहायता प्रदान की। जहाज के प्रणोदन और जेनरेटर प्रणाली में गड़बड़ी आ जाने के कारण वह समुद्र में फंसा हुआ था। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी में फंसे जहाज को सहायता प्रदान की

नयी दिल्ली, 12 मार्च भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी में फंसे एक मालवाहक जहाज के चालक दल में शामिल सात भारतीय सदस्यों को सहायता प्रदान की। जहाज के प्रणोदन और जेनरेटर प्रणाली में गड़बड़ी आ जाने के कारण वह समुद्र में फंसा हुआ था। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि यह मालवाहक जाहज ओमान से इराक की ओर जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को फंसे हुए जहाज एमवी नयन को सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तलवार को मालवाहक जहाज से तकनीकी मदद का आग्रह करने वाला संदेश मिला था।

आईएनएस तलवार ओमान की खाड़ी में तैनात है।

अधिकारियों ने बताया कि मालवाहक जहाज के प्रणोदन, बिजली पैदा करने वाले जेनरेटर और दिशासूचक प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया था। इससे जहाज नौ मार्च से समुद्र में ही फंसा हुआ था।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एमवी नयन के शुरुआती हवाई आकलन के आधार पर भारतीय नौसेना के जहाज ने फंसे हुए जहाज की मदद के लिए नौका से एक तकनीकी टीम के साथ वीबीएसएस (विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर) टीम भेजी। फंसे हुए जहाज के चालक दल में सात सदस्य भारतीय थे।’’

अधिकारी ने बताया कि नौसेना की टीम ने एमवी नयन पर लगातार सात घंटे काम कर जेनरेटर, स्टीयरिंग पंप, सी वाटर पंप, कम्प्रेसर और मुख्य इंजन जैसे जहाज के अहम उपकरणों को चालू किया।

उन्होंने बताया, ‘‘एमवी नयन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके, इसके लिए नौसेना की टीम ने उसके जीपीएस और दिशासूचक प्रकाश जैसे उपकरणों को चालू करने में भी मदद की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).