देश की खबरें | भारतीय नौसेना का पोत दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ ‘पैसेज अभ्यास’ करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत 26 और 27 दिसंबर को दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ ‘संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास’ (पैसेज अभ्यास)करेगा जिसका मकसद दोनों देशों के बीच समुद्र में सहयोग को बढ़ाना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत 26 और 27 दिसंबर को दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ ‘संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास’ (पैसेज अभ्यास)करेगा जिसका मकसद दोनों देशों के बीच समुद्र में सहयोग को बढ़ाना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस किल्टन’ राहत सामग्री लेकर गया है और लौटते समय इस अभ्यास में शामिल होगा।

उल्लेखनीय है कि यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है जिसको लेकर दुनिया भर में चिंता और आलोचना बढ़ रही है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस किल्टन’ 15 टन से ज्यादा राहत सामग्री लेकर बृहस्पतिवार को हो ची मिन्ह शहर के ‘ना रंग’ बंदरगाह पहुंचा।

मंत्रालय ने बताया कि हो ची मिन्ह शहर से रवाना होने के बाद पोत 26 और 27 दिसंबर को दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास में हिस्सा लेगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके वियतनामी समकक्ष गुयन जुआन फुक के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन हुआ था जिसमें दोनों देशों ने समुद्री सहित रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया था।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आपदा राहत सामग्री वियतनाम की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण प्रबंधन समिति को सौंपी जाएगी। यह सहायता दोनों मित्रवत देशों के लोगों के बीच गहरे और परस्पर संबंधों को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार