विदेश की खबरें | संरा मे भारतीय मिशन विशेष ‘योग मॉड्यल’ के जरिए मनाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच अवसाद और घबराहट से जूझ रहे लोगों की मदद में योग की महत्ता को पहचानने हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए व्यायाम, प्रणायाम और ध्यान के लिए विशेष ‘योग मॉड्यूल’ विकसित किया है।

संयुक्त राष्ट्र, 12 जून कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच अवसाद और घबराहट से जूझ रहे लोगों की मदद में योग की महत्ता को पहचानने हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए व्यायाम, प्रणायाम और ध्यान के लिए विशेष ‘योग मॉड्यूल’ विकसित किया है।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रतिबंध लागू होने और सामाजिक दूरी की आवश्यकता के मद्देनजर छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस साल डिजिटल माध्यमों से मनाया जाएगा।

यह भी पढ़े | कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तान के PTV न्यूज ने दो पत्रकारों को किया बर्खास्त.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बताया कि मिशन ऐसे समय में 19 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा, जब कोरोना वायरस के वैश्विक स्तर पर संक्रमण के कारण दुनिया भर के लोग प्रभावित हुए हैं।

मिशन ने योग गुरुओं के साथ मिलकर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘स्वास्थ्य के लिए योग-घर पर योग’ नामक विशेष योग मॉड्यूल बनाया है।

यह भी पढ़े | George Floyd: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में ऐतिहासिक स्मारकों पर हुआ हमला.

मिशन ने बताया कि इन मॉड्यूल में वैज्ञानिक आधार पर उन सुरक्षित योगाभ्यासों एवं योग मुद्राओं को शामिल किया गया है जिनका अभ्यास हर आयु वर्ग के लोग घर पर कर सकते हैं।

इस मॉड्यूल में योगाभ्यासों, प्राणायाम और ध्यान को शामिल किया गया है। यह मॉड्यूल शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं धार्मिक रूप से लोगों को लाभ पहुंचाएगा। इसे विभिन्न डिजिटल मंचों पर 19 जून को वेबकास्ट किया जाएगा।

मॉड्यूल में सद्गुरु जग्गी वासुदेव का ‘श्वसन प्रणाली के स्वास्थ्य के लिए योग’ विषय पर सत्र शामिल होगा।

इसके अलावा भक्ति केंद्र के योग गुरु किशोर चंद्र और योग आचार्य स्वामी शिवदासनंद के सत्र भी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू