एजेंसी न्यूज

Commonwealth Games 2022: भारतीय पुरूष टेटे टीम ने बारबाडोस को, महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

भारतीय पुरूष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज करते हुए क्रमश: बारबाडोस और दक्षिण अफ्रीका को 3 . 0 के समान अंतर से हराया .

Commonwealth Games 2022: भारतीय पुरूष टेटे टीम ने बारबाडोस को, महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

बर्मिंघम, 29 जुलाई भारतीय पुरूष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज करते हुए क्रमश: बारबाडोस और दक्षिण अफ्रीका को 3 . 0 के समान अंतर से हराया ।

बारबाडोस के खिलाफ ग्रुप तीन के मुकाबले में हरमीत देसाई और जी साथियान की टीम ने केविन फारले और टाइरीस नाइट को 11 . 9, 11 . 9, 11 . 4 से हराया जबकि अनुभवी शरत कमल ने रेमन मैक्सवेल को 15 मिनट से भी कम समय में 11 . 5, 11 . 3, 11 . 3 से शिकस्त दी ।

साथियान ने नाइट को 11 . 4, 11 . 4, 11 . 5 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी ।

इससे पहले मनिका बत्रा की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने खिताब की रक्षा का अभियान जीत के साथ शुरू करते हुए शुक्रवार को ग्रुप दो के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3 . 0 से हराया ।

महिला युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और रीत टेनिसन ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवडर्स और डेनिशा पटेल को 11 . 7, 11 . 7, 11 . 5 से हराकर भारत को बढत दिलाई ।

इसके बाद मौजूदा चैम्पियन बत्रा ने मुसफिक कलाम को पहले एकल मैच में 11 . 5, 11 . 3, 11 . 2 से हराया ।बत्रा पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी ।

अकुला ने दूसरे एकल में पटेल को 11 . 5, 11 . 3, 11 . 6 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).