एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत पुरुष टीम बीएटीसी में चीन से 2-3 से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष टीम को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी की काफी कमी खली जिससे उसे गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप (बीएटीसी) के ग्रुप मैच में चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

खेल की खबरें | भारत पुरुष टीम बीएटीसी में चीन से 2-3 से हारी

शाह आलम (मलेशिया), 15 फरवरी भारतीय पुरुष टीम को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी की काफी कमी खली जिससे उसे गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप (बीएटीसी) के ग्रुप मैच में चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और लक्ष्य सेन ने अपने एकल मुकाबले जीते लेकिन चीन ने वापसी करते हुए दोनों युगल मुकाबले जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया।

और अंतिम मैच में राष्ट्रीय चैम्पियन चिराग सेन को वांग झेंग जिंग से 15-21 16-21 से हार मिली जिससे भारत मुकाबला गंवा बैठा।

पहले ही नॉकआउट चरण में जगह बना चुकी भारतीय टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही और चीन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

पता चला है कि सात्विक और चिराग को टीम प्रबंधन ने आराम दिया था क्योंकि भारत पहले ही बुधवार को हांगकांग पर 4-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुका था।

दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी वेंग पर 6-21 21-18 21-19 से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

पहले युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला एक गेम जीतने के बावजूद चेन बो यांग और लियू यिन से 15-21 21-19 19-21 से पराजित हो गये।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन लक्ष्य सेन ने फिर लेई लान जि को 40 मिनट में 21-11 21-16 से हराकर भारत को वापसी करायी।

लेकिन सूरज गोआला और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी को दूसरे युगल में रेन जियांग यु और जि हाओ नान की जोड़ी से 13-21 9-21 से हार मिली जिससे स्कोरलाइन 2-2 हो गयी।

निर्णायक मैच में चिराग भारत के लिए मैच नहीं जीत सके।

दोनों टीम पहले ही नॉकआउट में स्थान सुनिश्चित कर चुकी हैं जिससे अब ध्यान क्वार्टरफाइनल पर लगा होगा।

भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को अपने लीग मैच में चीन को 3-2 से हराकर उलटफेर किया था जिससे उसने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).