खेल की खबरें | भारतीय पुरुष हाकी टीम विश्व रैंकिंग में चौथे और महिला टीम दसवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं।

लुसाने, 30 जून भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं।

आस्ट्रेलिया 2513.67 अंक के साथ पुरुषों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग और टेस्ट श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

आस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को शीर्ष से हटाया। यूरोपीय टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गयी है। नीदरलैंड तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

भारत चौथे (2223.45) और जर्मनी (2163.57) पांचवें स्थान पर है। जर्मनी ने हालांकि अपने और भारत के बीच अंकों का अंतर कम कर दिया है।

इसके बाद इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और कनाडा का नंबर आता है।

महिला रैंकिंग में शीर्ष में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नीदरलैंड शीर्ष पर बना हुआ है जबकि अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है। जर्मनी पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आस्ट्रेलिया चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड, स्पेन, बेल्जियम, आयरलैंड और भारत शीर्ष 10 में शामिल अन्य टीमें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट