खेल की खबरें | भारतीय पुरुष हॉकी टीम को स्पेन ने 5-3 से हराया, एफआईएच प्रो लीग में टीम की दूसरी हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों वाले मुकाबले के दूसरे मैच में रविवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में स्पेन से 3-5 से हार गई।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों वाले मुकाबले के दूसरे मैच में रविवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में स्पेन से 3-5 से हार गई।

 दुनिया की चौथी रैंकिंग की टीम भारत ने शनिवार को पहले चरण के मैच के आखिरी मिनट में गोल कर स्पेन को 5-4 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की थी लेकिन रविवार को दुनिया की नौवें नंबर की टीम स्पेन ने अपने पेनल्टी कार्नर के सटीक इस्तेमाल से मेजबान टीम को पूरी तरह से पछाड़ दिया।

तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने अभिषेक के गोल से मैच के छठे मिनट में बढ़त बना ली।  इससे बाद स्पेन ने पाउ कुनिल (14वें, 24वें) के दो पेनल्टी और जोन टैरेस (14वें) के मैदानी गोल से अपनी बढ़त 3-1 कर ली। पेपे कुनिल (54वें) और कप्तान मार्क मिरालेस (59वें) ने दो और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर मेजबान टीम की जीत पक्की कर दी।

भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (27वें) और सुखजीत सिंह (51वें) ने दो अन्य गोल किए।

एफआईएच प्रो लीग में यह भारत की दूसरी हार है। टीम को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में फ्रांस ने 2-5 से हराया था।

लीग में अपनी दूसरी हार दर्ज करने के बावजूद, भारत तालिका में छह मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने चार दर्ज की है।

भारत का अगला मुकाबला यहां 12 और 13 मार्च को जर्मनी से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\