देश की खबरें | तेल लेकर जा रहे पोत से भारतीय मरीन लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर से कच्चा तेल लेकर दक्षिण कोरिया के बंदरगाह जा रहे एक पोत से एक भारतीय मरीन लापता हो गया है।

जियो

कोलकाता, 20 जून सिंगापुर से कच्चा तेल लेकर दक्षिण कोरिया के बंदरगाह जा रहे एक पोत से एक भारतीय मरीन लापता हो गया है।

यह जानकारी शनिवार को मरीन के परिजनों ने दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में लोगों के लिए बड़ी राहत, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड़ों की रेट हुए तय , आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी मंजूरी .

संबंधित क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले संबित मजूमदार लाइबेरियाई ध्वज वाले पोत ‘एमटी सेरेंगेती’ के ‘सेकंड इंजीनियर’ हैं। वह फरवरी के शुरू में अपने घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

दक्षिणी कोलकाता में रह रहे उनके परिजनों को पोत कंपनी ने बृहस्पतिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े | हरियाणा पुलिस ने फर्जी डाक्यूमेंट्स पर जारी 392 मोबाइल सिम कार्ड बंद करवाए, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पोत कंपनी ने उनसे कहा कि मंगलवार की शाम तक सबकुछ ठीक था और मजूमदार ने आराम के लिए अपने कक्ष में जाने से पहले रात लगभग आठ बजे पोत पर चालक दल के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया।

लेकिन अगली सुबह वह नाश्ता करने नहीं पहुंचे, और चालक दल के सदस्यों को वह अपने कैबिन में नहीं मिले।

मजूमदार के परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई- से कहा, ‘‘अब तक कोई अच्छी खबर नहीं है। हमने मामले की गहन जांच के लिए प्रोटोकॉल के अनुरूप स्थानीय पुलिस सहित सभी सरकारी एजेंसियों को सूचना दे दी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\