जरुरी जानकारी | अमेरिका के सिएटल में भारतीय आमों की प्रदर्शनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के सिएटल में लोगों को एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय आमों का स्वाद चखने का मौका मिला।
न्यूयॉर्क/सिएटल, 11 जुलाई अमेरिका के सिएटल में लोगों को एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय आमों का स्वाद चखने का मौका मिला।
सिएटल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के साथ साझेदारी में बृहस्पतिववार को ‘भारतीय आमों के स्वाद’ को प्रदर्शित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन आम की विभिन्न किस्मों को प्रदर्शित करने और क्षेत्रीय बाजार में भारत के ‘प्रीमियम’ आमों के लिए मौजूद अवसरों का पता लगाने के लिए किया गया।
यह आयोजन वाणिज्य दूतावास की व्यापार संवर्धन और बाजार पहुंच बढ़ाने की पहल का हिस्सा था।
वॉशिंगटन के अटॉर्नी जनरल निक ब्राउन, सांसद मनका ढींगरा और सिएटल बंदरगाह के आयुक्त सैम चो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
वाणिज्य दूतावास के अनुसार, ‘‘ कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों ने आम की पांच किस्मों को चखा और उनकी विशिष्ट सुगंध, किस्म और मिठास की सराहना की।’’
भारत से अमेरिका को आमों के निर्यात में 2024 में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह प्रमुख निर्यात बाजारों में से एक बन गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

