विदेश की खबरें | ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में भारतीय को उम्र कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। हत्या के बाद उसने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कुबूल किया था।

लंदन, 17 सितंबर ब्रिटेन में पूर्व प्रेमिका की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। हत्या के बाद उसने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कुबूल किया था।

जिगु कुमार सोर्थी को कम से कम 28 साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने होंगे जिसके बाद उसकी पैरोल पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़े | नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- हम दोनों अपने देशों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना रखेंगे जारी.

उसे 21 वर्षीय भाविनी प्रवीण की हत्या का दोषी पाया गया है। उसने मार्च में लीसेस्टर स्थित प्रवीण के घर पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी।

लीसेस्टर क्राउन अदालत में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति टिमोथी स्पेंसर ने सोर्थी से कहा, "यह एक भयावह, क्रूर और बेरहमी से की गई हत्या थी। तुमने एक खूबसूरत, प्रतिभावान और कम उम्र की युवती की जान ले ली, जो सिर्फ 21 साल की थी।"

यह भी पढ़े | California Wildfires: कैलिफोर्निया में लगीं आग से इस साल 34 लाख एकड़ जमीन जली, वायु गुणवत्ता खराब.

इस महीने के शुरू में हत्या के मुकदमे के दौरान जूरी को बताया गया कि प्रवीण ने सोर्थी से शादी नहीं करने का मन बनाया था जिसके बाद वह ठगा सा महसूस कर रहा था।

वह दो मार्च को प्रवीण के घर गया और कुछ मिनट बातचीत करने के बाद सोर्थी ने प्रवीण पर चाकू से हमला कर दिया और उसे कई बार चाकू मारा। इसके बाद वह घर से चला गया।

घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों को बुलाया गया लेकिन उन्होंने युवती को मृत घोषित कर दिया।

घटना के करीब दो घंटे बाद सोर्थी स्पिनी हिल थाने के बाहर एक अधिकारी के पास पहुंचा और प्रवीण की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\