एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रलिया को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया।

खेल की खबरें | भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रलिया को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर रही

बर्लिन, 25 जून भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया।

ऑस्ट्रेलिया को कप्तान टोबी मेलोन ने दूसरे हाफ में बढ़त दिलाई जिसके बाद रोहित ने 45वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। अजीत यादव ने 52वें मिनट में भारत को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली और शुरुआती दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतत: तीसरे क्वार्टर में मैच के 40वें मिनट में टोबी के मैदानी गोल से बढ़त बनाई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि अधिक समय तक जश्न नहीं बना सकी क्योंकि पांच मिनट बाद ही रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।

भारत ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अजीत के गोल से बढ़त बनाई और जीत सुनिश्चित की।

पूल चरण में भारत ने मेजबान जर्मनी के खिलाफ 1-7 की करारी हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर वापसी की। टीम को अपने अंतिम लीग मैच में स्पेन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).