खेल की खबरें | तेल अवीव ग्रैंडस्लैम में भारतीय जुडोकाओं को मिश्रित सफलता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए जरूरी रैंकिंग अंक हासिल करने की कवायद में जुटे भारतीय जुडोकाओं के लिए तेल अवीव ग्रैंडस्लैम में गुरुवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। टूर्नामेंट का आयोजन कोरोना वायरस से जुड़े कड़े नियमों के बीच किया जा रहा है।

तेल अवीव, 18 फरवरी तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए जरूरी रैंकिंग अंक हासिल करने की कवायद में जुटे भारतीय जुडोकाओं के लिए तेल अवीव ग्रैंडस्लैम में गुरुवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। टूर्नामेंट का आयोजन कोरोना वायरस से जुड़े कड़े नियमों के बीच किया जा रहा है।

विजय यादव ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में इजराइल के एडम जजान को हराया लेकिन दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में उन्हें अजरबेजान के डी ममादसाय के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

पुरुष 66 किग्रा वर्ग में जसलीन सिंह सैनी ने स्पेन के रोमन पेरेज को अंतिम मिनट इपोन के जरिए हराया लेकिन रणनीतिक गलती के कारण उन्हें इजराइल के बी शमाइलोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

सुशीला देवी को महिला 48 किग्रा वर्ग के कड़े मुकाबले में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली पुर्तगाल की सिडेरोट मारिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारतीय जुडोकाओ की छह सदस्यीय टीम 18 से 20 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय तेल अलीव ग्रैंडस्लैम में हिस्सा ले रही हैं।

ओलंपिक की शुरुआत में अब छह महीने से कम का समय बचा है और ऐसे में भारतीय जुडोकाओं की नजरें अधिक से अधिक रैंकिंग अंक जुटाने पर टिकी हैं जिससे कि वे तोक्यो खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर सकें।

भारतीय जुडोका इसके अलावा मार्च में उज्बेकिस्तान और जॉर्जिया में होने वाले ग्रैंडस्लैम में भी हिस्सा लेंगे जो दोनों ओलंपिक रैंकिंग टूर्नामेंट हैं।

भारतीय दल में तीन पुरुष और दो महिला खिलाड़ियों के अलावा कोच जीवन शर्मा शामिल हैं।

भारतीय टीम के दो अन्य खिलाड़ी अवतार सिंह (पुरुष 100किग्रा) और तुलिका मान (महिला 78 किग्रा) हैं।

सैनी के भारतीय खिलाड़ियों के बीच सर्वाधिक 850 अंक हैं और फिलहाल उनके पास ओलंपिक के लिए महाद्वीपीय कोटा हासिल करने का मौका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज