जरुरी जानकारी | भारतीय उद्योग जगत से 2022 में औसतन 8.6 प्रतिशत की वेतन वृद्धि देने की उम्मीद: डेलॉयट सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कॉरपोरेट इंडिया ने 2021 में अपने कर्मचारियों की औसतन आठ प्रतिशत की वेतन वृद्धि की, और शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि 2022 के लिए औसत वेतन वृद्धि 8.6 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद है, जो एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था और आत्मविश्वास में सुधार के अनुरूप है। डेलॉयट के एक सर्वेक्षण में यह बातें सामने आयी हैं।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कॉरपोरेट इंडिया ने 2021 में अपने कर्मचारियों की औसतन आठ प्रतिशत की वेतन वृद्धि की, और शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि 2022 के लिए औसत वेतन वृद्धि 8.6 प्रतिशत तक जाने की उम्मीद है, जो एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था और आत्मविश्वास में सुधार के अनुरूप है। डेलॉयट के एक सर्वेक्षण में यह बातें सामने आयी हैं।

डेलॉयट के कार्यबल और वेतन वृद्धि रुझान सर्वेक्षण 2021 के दूसरे चरण के अनुसार, 92 प्रतिशत कंपनियों ने 2020 में केवल 4.4 प्रतिशत की तुलना में 2021 में औसतन आठ प्रतिशत की वेतन वृद्धि की। 2020 में केवल 60 प्रतिशत कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की थी।

सर्वेक्षण में कहा गया कि 2022 में औसत वेतन वृद्धि बढ़कर 8.6 प्रतिशत होने की उम्मीद है जो 2019 के महामारी के पहले के स्तर के बराबर होगी। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 25 प्रतिशत कंपनियों ने 2022 के लिए दोहरे अंकों की वेतन वृद्धि देने का अनुमान लगाया है।

'2021 कार्यबल और वेतन वृद्धि रुझान' सर्वेक्षण जुलाई 2021 में शुरू किया गया था। इस सर्वेक्षण में सबसे पहले अनुभवी मानव संसाधन (एचआर) पेशेवरों से उनका रुख जाना गया। सर्वेक्षण में 450 से अधिक कंपनियां शामिल थीं।

सर्वेक्षण के अनुसार कंपनियां कौशल और प्रदर्शन के आधार पर वेतन वृद्धि में अंतर करना जारी रखेंगी और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी औसत प्रदर्शन करने वालों को दी जाने वाली वेतन वृद्धि के लगभग 1.8 गुना ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।

डेलॉयट टच तोहमत्सु इंडिया एलएलपी के पार्टनर आनंदोरूप घोष ने कहा, "जहां ज्यादातर कंपनियां 2021 की तुलना में 2022 में बेहतर वेतन वृद्धि देने का अनुमान लगा रही हैं, हम एक ऐसे माहोल में काम कर रहे हैं जहां कोविड-19 से जुड़ी अनिश्चितता बनी हुई है। इससे कंपनियों के लिए पूर्वानुमान लगाना कठिन हो जाता है। सर्वेक्षण में शामिल कुछ उत्तरदाताओं ने भी अभी-अभी अपनी 2021 की वेतन वृद्धि के चक्र को बंद किया है। इसलिए 2022 की वेतन वृद्धि उनके लिए अभी काफी दूर है।"

उन्होंने कहा कि इसके अलावा "वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीडीपी पूर्वानुमानों में दूसरी लहर के बाद बदलाव किया गया था और हम उम्मीद करते हैं कि संगठन (कंपनियां) अगले साल अपनी निश्चित लागत वृद्धि करते समय इस तरह के घटनाक्रमों को करीब से देख रही होंगी।"

सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि 2022 में, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि देने की संभावना है, इसके बाद जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज) क्षेत्र आता है।

आईटी एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसमें कुछ डिजिटल/ई-कॉमर्स कंपनियों के सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि देने की योजना के साथ दोहरे अंकों की वेतन वृद्धि होने की उम्मीद है।

इसके उलट खुदरा, आतिथ्य, रेस्त्रां, बुनियादी ढांचा, और रियल एस्टेट कंपनियां अपने कारोबार की गतिशीलता के अनुरूप सबसे कम वेतन वृद्धि दे सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी