सिंगापुर, 28 जुलाई भ्रम की बीमारी से जूझ रहे भारतीय मूल के 53 वर्षीय एक व्यक्ति ने विवाहेत्तर संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या का अपराध स्वीकार किया है। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक बस चालक कृष्णन राजू कारखाने के मजदूरों और पर्यटकों को लाने- ले जाने का काम करता था। उसने पत्नी वैथेना वी सैमी से तब विवाह किया था जब वह 17 वर्ष की थी। खबर में कहा गया कि अपने 28 सालों के रिश्ते के दौरान वह “उसे लेकर बेहद आधिपत्य वाला व्यवहार” करता था।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.
समय बीतने के साथ उसने हालांकि सैमी पर विवाहेतर संबंध रखने को लेकर शक करना शुरू कर दिया और इस मुद्दे पर अक्सर उससे बहस करता था।
खबर में कहा गया कि नवंबर 2016 में कृष्णन ने अपने घर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और भागकर मलेशिया के जोहोर बाहरू में अपने भाई के यहां चला गया।
यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.
दम्पत्ति की बेटी मेलिसा जो उस वक्त अपने एक रिश्तेदार के घर पर थी वापस लौटी तो उसने अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा।
कृष्णन अगले दिन सिंगापुर लौट आया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
चिकित्सा जांच के दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के एक मनोचिकित्सक ने कृष्णन की जांच की और पाया कि वह भ्रम की बीमारी का शिकार है।
खबर में कहा गया कि कृष्णन को अपनी पत्नी के कथित संबंधों को लेकर शक था लेकिन अधिकारियों ने पाया कि कृष्णन के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं था जिससे साबित हो कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध थे।
जांच अधिकारियों ने यह भी पाया कि घटना कृष्णन शराब के नशे में था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY