एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारतीय हॉकी : काल्डास और ऐकमैन मुख्य कोच की दौड़ में, भारतीय नामों पर विचार की संभावना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में विश्व कप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद अर्जेंटीना के मैक्स काल्डास और नीदरलैंड के सिगफ्राइड ऐकमैन इस्तीफा दे चुके ग्राहम रीड की जगह लेने के लिये दौड़ में हैं। हॉकी इंडिया के सूत्रों के अनुसार महासंघ विदेशी कोचों से बातचीत कर रहा है।

देश की खबरें | भारतीय हॉकी : काल्डास और ऐकमैन मुख्य कोच की दौड़ में, भारतीय नामों पर विचार की संभावना नहीं

नयी दिल्ली, दो फरवरी हाल में विश्व कप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद अर्जेंटीना के मैक्स काल्डास और नीदरलैंड के सिगफ्राइड ऐकमैन इस्तीफा दे चुके ग्राहम रीड की जगह लेने के लिये दौड़ में हैं। हॉकी इंडिया के सूत्रों के अनुसार महासंघ विदेशी कोचों से बातचीत कर रहा है।

सूत्र ने कहा कि विश्व कप में संयुक्त नौंवे स्थान पर रहने के बाद आस्ट्रेलिया के रीड ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह पद खाली पड़ा है।

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हमें तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद थी लेकिन टीम का स्तर नीचे गिर गया। रीड ने शानदार काम किया है और भारत को ओलंपिक पदक दिलाने में मदद की लेकिन पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन तेजी से नीचे गिर गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो-तीन उम्मीदवारों के साथ चर्चा में हैं लेकिन आश्वस्त रहिये हम सर्वश्रेष्ठ कोच लायेंगे जो भारत को अगले स्तर तक ले जा सके। ’’

पता चला है कि काल्डास के अलावा ऐकमैन भी पद के लिये मजबूत दावेदार हैं जिन्हें पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने पिछले 10 महीनों से भुगतान नहीं किया है।

यह पूछने पर कि क्या पद के लिये भारतीय कोच के नाम पर भी विचार किया जायेगा तो सूत्र ने कहा, ‘‘आप बताईये कौन इस समय भारत में सर्वश्रेष्ठ कोच है। अगर आप नाम दे दोगे तो हम निश्चित रूप से विचार करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).